Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक करें कमेटी का गठन- विपुल गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक कमेटी का गठन करें और हर बिंदु पर गहनता से जांच कर इसकी सिफारिश सरकार को भेजें। विपुल गोयल आज हरियाणा निवास में आयोजित नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व विभाग के अधिकारियों के साथ बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विपुल गोयल ने आश्वासन दिय़ा कि उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग देश का सर्वोत्तम विभाग बने।

विभाग में नए कर्मचारियों की आवश्यकता अनुसार भर्ती की जाए, हालांकि कर्मचारियों का कार्य जोखिम वाला होता है। शारीरिक रूप से हृष्ट-पृष्ट कर्मचारियों की सेवाएं इस विभाग में आवश्यक है। अधिक उम्र के कर्मचारियों को आपातकालीन ड्यूटी की बजाय स्थापना शाखा व अन्य शाखाओं में ड्यूटी पर रखा जा सकता है। आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को विभागीय कोष करने अनिवार्य होते हैं। बैठक में मंत्री ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हित में शीघ्र ही अग्निशमन कर्मचारी कल्याण फंड का गठन किया जाएगा। इस फंड से ड्यूटी के दौरान मृत्यु व अन्य प्रकार की विकलांगता आने पर कर्मचारी व उसके आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी आउटसोर्सिंग पार्ट-वन व टू के तहत सेवारत थे, उन्हें कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया गया है।बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के महानिदेशक श्री शेखर विद्यार्थी के अलावा, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:परिवार पहचान पत्रों में शुद्धिकरण के लिए सरल केंद्रों और सीएससी सेंटरों के ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता वैष्णों देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहर के हजारों लोग।

Ajit Sinha

हरियाणा में अपनी तरह का पहला ‘इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’ आगामी 4 जनवरी को शुरू किया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x