Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को थाना परिसर से 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने गिरफ्तार किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो ,अम्बाला की टीम ने आज शुक्रवार को थाना गुहला , जिला कैथल, (तत्कालीन एसएचओ चिका) को 30000 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए थाना गुहला परिसर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित सब इंस्पेक्टर का नाम रामपाल है। आरोपित सब इंस्पेक्टर रामपाल के विरुद्ध मुकदमा नंबर – 15, दिनांक 4.4.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके विरुद्ध मुकदमा न. 258, दिनांक 27.09.2023 धारा 323, 324, 506 भा.द.स. थाना चीका में दर्ज है। इस मुकदमा को कैंसल करने की एवज में उप निरीक्षक रामपाल एस.एच.ओ गुहला उपरोक्त द्वारा उससे 50,000/-रूपए  नकद बतौर रिश्वत की मांग की गई।

आरोपित उप निरीक्षक रामपाल उपरोक्त पहले थाना चीका में बतौर एस.एच.ओ. लगा हुआ था। जब आरोपित का तबादला थाना चीका से थाना गुहला को हुआ तो वह उसके मुकदमा की केस फाईल को भी अपने साथ थाना गुहला में ले आया। दिनांक 02.04.2025 को उसके द्वारा आरोपित द्वारा मांगी गई 50,000/-रूपए बतौर रिश्वत राशि में से 20,000/-रूपए. बतौर रिश्वत राशि पहले ही दी जा चुकी है। अब आरोपित  उप निरीक्षक रामपाल उपरोक्त द्वारा उससे बकाया 30,000/-रूपए . नकद बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी अम्बाला द्वारा कार्यवाही करते हुए  आरोपित  उप निरीक्षक रामपाल, एस.एच.आ, थाना गुहला को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफतार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है। 

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: भाजपा पंचकूला की जिला टीम घोषित

Ajit Sinha

विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश-3 महिलाएं सहित 14 अरेस्ट

Ajit Sinha

चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x