Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल बोले-चीन ने भारत की जमीन कब्जाई, 20 जवानों ने शहादत दी, लेकिन हमारे विदेश सचिव चीनी राजदूत के साथ केक काट रहे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी संबंधों को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा है।गुरुवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने भारत की करीब 4,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन के कब्जे और भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि 4,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि जो चीन ने हड़प ली है, उसके बारे में क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि भारतीय विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं, जबकि हमारे 20 जवानों ने शहादत दी थी।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के खिलाफ नहीं है, लेकिन उससे पहले भारत की भूमि वापस मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने चीनियों को पत्र लिखा है, लेकिन इसकी जानकारी हमें चीन के राजदूत से मिल रही है, न कि हमारी अपनी सरकार से।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारे सहयोगी ने अचानक 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। भारत के ऑटो उद्योग, दवा उद्योग और कृषि समेत सभी पर खतरा है।”
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उनसे पूछा गया कि विदेश नीति के मामले में उनका झुकाव वामपंथ की ओर है या दक्षिणपंथ की ओर, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह एक भारतीय हैं और उनका रुख सीधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, लेकिन भाजपा-आरएसएस की विचारधारा अलग है; वे हर विदेशी के सामने सिर झुकाते हैं। यह उनकी संस्कृति और इतिहास का हिस्सा है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी और फेसबुक के बीच साठगांठ होने पर बोला हमला-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

अब आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की मजबूत होगी नींव, सीएम केजरीवाल ने लांच किया ‘खेल पिटारा’

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने ‘नव संकल्प’ राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया -वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x