Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डिजिटल अरेस्ट कर 40 लाख रूपये ठगने के मामले में खाताधारक आरोपित महिला नीलम गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी  की टीम ने आज एक महिला आरोपित  नीलम को अजमेर, राजस्थान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके बैंक खाते में ठगी के 30 लाख रुपए आए थे। आरोपित महिला नीलम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने एम.ए तक पढ़ाई की हुई है, और उसने पैसों की लालच में अपने बैंक खाते को आरोपित ऋषिकेश को बेच दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 जनवरी को पोर्टल के माध्यम से फरीदाबाद की ग्रीन वैली में रहने वाली एक महिला की साइबर फ्रॉड की शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें उसने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। जिसने अपने आपको TRAI का कर्मचारी बताया, ठग ने शिकायत कर्ता से कहा कि उसके फोन नंबर का उपयोग लोगों से जबरन वसूली करने के लिए किया जा रहा है। फिर कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता की पुलिसकर्मी से बात कराई। पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके आधार नंबर का उपयोग केनरा बैंक मुंबई में एक खाता खोलने के लिए किया गया है, इस खाते में लगभग 6 करोड़ का अवैध लेनदेन किया गया है। ठगों ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हुए कहा कि आपके विरुद्ध एक व्यक्ति ने शिकायत दे रखी है और उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, कि आपके खाते में अवैध धन आया है, इन अवैध गतिविधियों पर मुंबई में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए हैं और संपत्ति जब्ती के लिए भी वारंट जारी किए  है। ठगो ने शिकायतकर्ता के पास मामले के संबंध में वारंट भी भेजे। ठगों के द्वारा शिकायतकर्ता को 11 से 29 नवंबर तक हाउस अरेस्ट रखा और शिकायतकर्ता के साथ 40 लाख रुपए का फ्रॉड किया। जिस पर साइबर थाना एनआईटी  में मामला दर्ज किया गया। केन्द्रीय श्रम मंत्रालय की सेवानिवृत महिला अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 40 लाख की धोखा धड़ी करने के मामले में थाना साइबर अपराध एनआईटी  की टीम ने एक महिला आरोपित  नीलम निवासी  अजमेर ,राजस्थान को अजमेर से गिरफ्तार किया है। आरोपित  महिला ने पूछताछ में बताया कि वह दाई मां का काम करती है तथा M.A. की पढ़ाई की हुई है, उसने कमीशन के लालच में आकर अपना खाता  आरोपित  ऋषिकेश को बेच दिया था, इस खाते में ठगी के 30 लाख रूपये आए  थे। आरोपित ऋषिकेश सहित 5 आरोपितों  को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिक पूछताछ के लिए महिला आरोपित  को  न्यायालय में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है

Related posts

विधायक राजेश नागर बोले “मेरा जीवन आप सभी की सेवा में बीतेगा”, जन्म दिन की बधाई देने वालों का किया तहे दिल से धन्यवाद।

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए  हरियाणा पुलिस की 440 एसयूवी गाड़ियां आपात कालीन सेवा के लिए 24 घंटे रहेंगी उपलब्ध

Ajit Sinha

फरीदाबाद :विद्यार्थियों को औद्योगिक चुनौतियों को समझने के लायक बनाये शिक्षकः डॉ. मन्ना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x