Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में एक नर्स की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, हत्या का आरोप पति और देवर पर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना आदर्श नगर क्षेत्र में एक नर्स की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी, मरने वाली महिला का नाम प्रियंका है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही थाना आदर्श नगर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी , जांच के बाद महिला प्रियंका के शव को जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। आज वीरवार को पुलिस ने प्रियंका के शव का पोस्ट मार्टम करवा कर उसके शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया है। मृतका प्रियंका की बहन और पिता तोता राम ने उसके पति लख्मीचंद, देवर भगत सिंह व सास सुनीता पर साजिश के तहत प्रियंका की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना आदर्श नगर में आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  मृतका लगभग ढाई साल से विष्णु कालोनी , बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में किराए पर रहती थी।  वैसे प्रियंका का मायका होडल गढ़ी पट्टी , जिला पलवल है। और ससुराल गांव भिडूकी में है।  

Related posts

फरीदाबाद: जिला में छोटी सरकार को दिलवाई गई विधिवत शपथ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 5000 रूपए के इनामी अपराधी तारीफ़ को क्राइम ब्रांच -56 ने 3 साल के बाद अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में एक महिला ने तेजधार हथियार लेकर एक बिल्डिंग के दो फ्लैटों में घुसी,जबरदस्त तोड़फोड़,चौकी पहुंची।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x