Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

मिक्सर ट्रक और बोलेरो गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़े, एक महिला घायल, तेज रफ्तार कार पलटी-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली कासना क्षेत्र में मिक्सर ट्रक और बोलेरो गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही किसी की जान नहीं गई.एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है.उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे पर हुए दूसरे हादसे में तेज रफ्तार से जा रही कार पलट गई, इस घटना में भी किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। मिक्सर ट्रक और बोलेरो गाड़ी के बीच हुए हादसे में बोलेरो गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा भीषण था.  पुलिस के अनुसार मिक्सर ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था इसकी सीधी टक्कर बोलेरो गाड़ी से हो गई.बोलेरो गाड़ी को तुगलपुर निवासी रूप सिंह चला रहे थे उनके साथ उनके पिता रणवीर सिंह और माता कुसुम गाड़ी में सवार थी.  इस घटना में कुसुम को गंभीर चोटे आई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि रूप सिंह और रणवीर सिंह को हल्की छोटे आई हैं,रूप सिंह की शिकायत पर कासना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है. अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.  वहीं नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे पर हुए एक दूसरे हादसे में सफीपुर के पास तेज रफ्तार जा रही गाड़ी पलट गई और उसके चारों पहिए आसमान की तरफ हो गए। लेकिन गाड़ी चला रहे शक्स को कोई चोट नहीं आई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है

Related posts

भीषण सड़क हादसा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, कई घायल

Ajit Sinha

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाएं समेत 5 लोगों की मौत, सडक के किनारे खराब खडे ट्रक में घुसी वैगनआर कार।

Ajit Sinha

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने बिहार में हुई भाजपा की जीत का जश्न मनाया नोएडा में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x