Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने जिला नागरिक अस्पताल बी.के. का निरीक्षण किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने पदभार संभालते ही जिला नागरिक अस्पताल बी.के. का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आहूजा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्तालाप कर फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी जरूरी दवाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।सीएमओ डॉ. आहूजा ने सभी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अनियमितता और गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में साफ़-सफाई, मरीजों के परिजनों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल आदि सुविधाओं का ख़ास ख्याल रखने के निर्देश भी दिए।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के लोग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात कर मॉल रोड बनवाने की मांग की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक को स्वैच्छिक कोष से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिए 50 हजार रूपए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी ने एनएचएआई अधिकारियों को लगाई फटकार कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी सूरत में पानी खाली करें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x