Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

35 वर्षीय सेवा अवधि उपरांत हुए पदोन्नत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के राज्यपाल द्वारा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसोसिएशन के अनुच्छेद में निहित प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता कैलाश चंद अग्रवाल को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक मंडल में निदेशक/संचालन के रूप में नियुक्त किया गया है। हरियाणा सरकार ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। उनकी नियुक्ति एक वर्ष की अवधि या सेवानिवृत्ति की तिथि तक, जो भी बाद में हो, के लिए होगी।केसी अग्रवाल ने निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत थे। डीएचबीवीएन में अपने 35 वर्षीय सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए भिन्न-भिन्न जिलों में कार्यरत रहे। उनकी लंबी सेवा अवधि एवं अनुभव के मध्यनजर वर्तमान में उन्हें निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।अग्रवाल ने बिजली विभाग में एक लंबा सफर तय किया है। वे अप्रैल 1990 में हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड में शामिल हुए, पानीपत, फरीदाबाद और चरखी दादरी की विभिन्न सब डिवीजनों में एसडीओ पद पर तैनात रहे। 2006 में कार्यकारी अभियंता के पद पर पदोन्नत हुए और एनआईटी फरीदाबाद में पदस्थ रहे। 2012 में गुड़गांव में सब अर्बन और सिटी डिवीजन में 2 साल तक रहे। जनवरी 2015 में पदोन्नत हुए और एसई भिवानी के पद पर पदस्थ हुए और लाइन लॉस को कम करने में उल्लेखनीय प्रगति की, जिसकी सराहना विद्युत मंत्रालय ने की। अप्रैल 2017 में गुरुग्राम सर्कल का विभाजन हुआ और नया सर्कल गुरुग्राम-2 अस्तित्व में आया। उन्होंने नवंबर 2019 तक नए सर्कल का नेतृत्व किया। दिसंबर 2019 में पदोन्नत हुए और चीफ इंजीनियर ऑपरेशन दिल्ली के पद पर पदस्थ हुए। अक्टूबर 2021 से वे मुख्य अभियंता कमर्शियल और मैटेरियल मैनेजमेंट के पद पर थे।

Related posts

3000 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में युवक की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सैलरी नहीं देने पर फ्लैट में सो रहे मालिक को नारियल काटने वाले तेजधार हथियार से काट डाला -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ससुर उसकी पत्नी को मायके से लाने दे रहा था, इसलिए उसके नाम से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी, ताकि उसे सबक सीखा सकें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x