Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

छोटे बच्चे को खंभे से बांधकर मारपीट करने पर, पुलिस ने 2 आरोपितों को पकड़ा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:थाना चंडीमंदिर में दी शिकायत में यूपी के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया था कि वे अभी मोहाली में रहते है और मेहनत मजदूरी करते है। उनका 10 वर्षीय लडका 15 मार्च को कबाड़ चुनने घर से गया था। जहां रामगढ़ में जूस की दुकान वाले बच्चे पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर रस्सी से पोल पर बांधकर मारपीट की थी। इसके बाद रामगढ़ पुलिस चौकी की टीम ने मौका पर पहुंचकर बच्चे को छुडवाया। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों की ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 2 युवकों को रामगढ़ से काबू किया है।  उनकी पहचान सुबोध कुमार पुत्र सुबेदार व सुरजीत सिंह पुत्र सूबेदार के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से  कासगंज ,यूपी के रहने है, वह अभी रामगढ़ में रह रहे है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है

Ajit Sinha

छठ पूजा के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, 1000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे फील्ड पर मौजूद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर क्राइम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो देश का पहला यूनिक केस हैं, 4 लोगों को किया अरेस्ट- वीडियो देखें  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x