Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला हरियाणा

चंडीगढ़ महिला पुलिस सपना की हत्या के आरोप में आर्मी में तैनात कॉंस्टेबल व पति परमिंदर पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला के माता मनसा देवी क्षेत्र में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल की हत्या की सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच- 26 की टीम के द्वारा मृतक महिला कांस्टेबल के पति परमिंदर जो आर्मी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है, को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले माता मनसा देवी थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना का गाड़ी के अंदर शव मिला था। मामले की जांच पड़ताल करते हुए क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज मनदीप ढांडा और उनकी टीम के द्वारा आरोपित  पति को 15 मार्च को अंबाला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । फिलहाल हत्या के पीछे क्या मकसद था इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला कांस्टेबल सपना चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत थी और उसकी माता मनसा देवी थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में गाड़ी की पिछली सीट पर शव मिला था और गाड़ी की चाभी भी गायब मिली, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला  गया और  पुलिस ने मृतक महिला कांस्टेबल का पोस्टमार्टम करवाया जिसमें खुलासा हुआ कि सिर के पीछे चोट लगने के कारण महिला की मौत हुई है। मृतक महिला कांस्टेबल सपना के पति परमिंदर जो पंचकूला एक के ही वेस्टर्न कमांड आर्मी एरिया में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है,को गिरफ्तार किया है । क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज मनदीप ढांडा ने बताया कि आरोपित को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है ,फिलहाल कोर्ट में पेश कर आरोपित का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। ताकि इस मामले में हत्या को लेकर पूछताछ की जा सके और हत्या के पीछे क्या कारण रहे उसका भी पता लगाया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को समझाया अच्छा काम करके दिखाओ और जनता से वाहवाही पाओ का मंत्र

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अब ये मंत्रीगण जिला जनसंपर्क एवं शिकायत समितियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने शानदार मुस्कान के साथ दी डीसीपी मुख्यालय नितीश अग्रवाल को विदाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x