Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चुनाव दो पार्टियों के बीच होता है, हमारे लोगों ने वोट डाली, मगर विपक्ष वाले आए नहीं जिस कारण मतदान प्रतिशत कम हुआ :अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अम्बाला: हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक विपक्ष अपना नेता नहीं चुन पाया है, इसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है लेकिन विपक्षी कांग्रेस पार्टी अभी तक अपना नेता नहीं चुन सकी इसलिए हम पूरी तरह तैयार है, अगर कोई सवाल उठाएंगे तो हम डटकर इसका जवाब देगे। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि चुनाव तो दो पार्टियों के बीच में होता है, पक्ष और विपक्ष के बीच में होता है और विपक्ष पूरी तरह खत्म हो गया है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि जितने लोग हमारे थे वो वोट डाल गए और विपक्ष वाले नहीं आए इसलिए मतदान प्रतिशत कम हुआ।
रोहतक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता की हत्या मामले में कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिस पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ कार्रवाई करती है और 24 घंटे के अंदर-अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हुड्डा साहब बोलते ही रहते हैं और उनकी आदत है बोलना।अंबाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज कहा कि एयरपोर्ट का काम पूरा हो चुका है उम्मीद है कि चुनाव आचार संहिता हटते ही यहां से उड़ान शुरू हो जाएगी। अभी तक चार फ्लाइट यहां से निर्धारित की गई है, पहले अंबाला से अयोध्या की दूसरी अंबाला से जम्मू तीसरी अंबाला से कश्मीर और चौथी अंबाला से लखनऊ। वहीं, मध्यप्रदेश के एक मंत्री के बयान कि लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है जिस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका मतलब मुफ्त में बांटने का जो चलन हो गया है, इसको लेकर कहीं अर्थशास्त्रियों ने भी उसी ओर चिंता जताई है तथा वह उसी ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, कैग की रिपोर्ट में पूर्व दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि उसके ऊपर पूरी गंभीरता से काम किए जा रहे है दिल्ली सरकार में वो पेश हो चुके हैं और जो दोषी है जिन्होंने दिल्ली का खजाना लूटा है उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

Related posts

निर्यात, मोटा अनाज व रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने पर बजट में देंगे ध्यान – मनोहर लाल

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच दो साल की बच्ची की पीट-पीट हत्या, दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, देखिए -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x