Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस और कार सवार शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घायल बदमाश के दो साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक एसेन्ट कार, तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस की गोलियों से घायल विजय पुत्र धर्मवीर को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. नोएडा के एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया थाना सेक्टर-49 पुलिस टीम सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास वाहनों चेकिंग कर रही थी. तभी तेज गति से आती एसेन्ट कार को रूकने का इशारा किया गया,  तो वह नहीं रुके और तेजी से कार को भगाने लगे। पुलिस ने कार का पीछा कर घेराबंदी की तो कार में सवार लोग कार से उतर कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई  में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान सोनू पुत्र कैलाशचन्द के रूप में हुई है उसके दो साथियों पवन कुमार और रघुवंश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है.एडीसीपी नोएडा ने बताया कि जिनके कब्जे से बदमाशों के कब्जे से एक एसेन्ट कार, तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं।  घायल विजय को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी और बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है. आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस द्वारा चल रही जांच से संबंधित ट्विटर इंडिया के बयानों का हवाला दिया गया है- जरूर पढ़े

Ajit Sinha

यमुना और हिंडन नदियों के डूब क्षेत्रों में 32 फार्म हाउस जमींदोज, 40 करोड़ की 1 जमीन अतिक्रमण मुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x