Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 4 और इंस्पेक्टरों का किया तबादला, मंत्री के चहेते तिगांव थाने के एसएचओ को भी बदला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज चार निरीक्षकों का तबादला किया गया इस तबादले के लिस्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल के सिफारिश पर लगे तिगांव थाने के एसएचओ दीप चंद का नाम सबसे ऊपर हैं। अभिताभ सिंह ढिल्लों जब से फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर का कार्य भार संभाला हैं। इसके बाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद प्राप्त कई एसएचओ,क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी सतेंद्र रावल सहित कई पुलिस कर्मियों को बदल चुके हैं।

पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो धीरे -धीरे तबादले करके जोर का झटका धीरे से दे रहे हैं फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर के चहेते को। इस सोच को जानकार लोग किस नजरिए देखें यह पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो स्वंय बता सकतें हैं पर उनकी किए इस तबादले से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के चहेतों  को लगातार झटका लग रहा हैं। पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने तिगांव थाने के एसएचओ दीप चंद को बदल कर ट्रैफिक स्टाफ में लगाया हैं, उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 प्रभारी से बदल कर  वरुण को एसएचओ  को लगाया, देवेंद्र सिंह को ईओडब्लू बल्लभगढ़ ब्रांच से बदल कर ट्रैफिक स्टाफ में लगाया गया हैं, इनके स्थान पर साइबर सेल से प्रदीप सिंह को हटा कर ईओडब्लू ब्रांच बल्लभगढ़  में लगाया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: प्रेम पब्लिक हाई स्कूल में आज मेधावी छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha

ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा 10,53,040 रूपये की ठगी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर व कोचिंग संचालक सहित 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद का नहर पार क्षेत्र अब होगा ग्रेटर फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x