Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और चोरी, लूटपाट करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठ भेड़ में, दो को लगी गोली, तीसरा कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस और बाइक सवार शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गये, जबकि एक बदमाश को कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी और लुटे  हुए 11 मोबाइल, 3 तमंचा, कारतूस और चोरी बाइक बरामद किया है.
 
पुलिस की गोलियों से घायल अरमान और साहिल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि इनके साथी शाकिर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर की पुलिस टीम ओमिक्रोन गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी. उसी समय एफजेड यामाहा मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए.

पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया वे रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अरमान और साहिल घायल हो गए . शाकिर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी और लुटे  हुए 11 मोबाइल, 3 तमंचा, कारतूस और चोरी बाइक बरामद किया है. आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव की टीम ने आज अवैध अंग्रेजी शराब और क्रॉकरी की पेटियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा हैं।

Ajit Sinha

चोरी, लूट और मर्डर और गैंगस्टर में वांटेड बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भद्दे कमेंट करने की वजह से युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में 6 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x