Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हर्ष फायरिंग से खुशी का माहौल मातम में बदला, गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत,आरोपित के गिरफ्तारी तीन टीमो का गठन।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-41 स्थित अगाहपुर गांव से बरात के चढ़त के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान, खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब, हर्ष फायरिंग के लिए चलाई गई गोली ढाई साल के बच्चे अंश शर्मा के सिर में जा लगी. जिसके बाद हड़कंप मच गया, घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलते थाना 49 पुलिस और डीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरु कर दी है.

अगाहपुर गांव से बलबीर सिंह के घर गुडगांव से आई बरात के चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग की तस्वीरे कैमरे कैद है, इसी फायरिंग के दौरान चौथी मंजिल पर रहने वाला अंश शर्मा अपने पिता की गोद में बारात को देख रहा था उसी दौरान उसके सिर में गोली जा लगी, अंश शर्मा पिता की गोद में तडफने लगा, जिसके बाद हड़कंप मच गया, घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते थाना 49 पुलिस और डीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की गई . डीसीपी राम बदन सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और मौके से मिले वीडियो से जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी उसकी भी पहचान हो गई है। उसका नाम हैप्पी और वो गुड़गांव का ही रहने वाला है। उसी गांव का जहां से बारात आई थी, उसकी गिरफ्तारी के लिए हमने तीन टीम लगा रखी है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
देश में खुशी के विभिन्न अवसरों पर इस तरह की फायरिंग करने का चलन सा है जबकि कानून इस तरह से शस्त्र के किसी भी इस्तेमाल पर बहुत सख्त है, पर खुशी के अवसर पर इस तरह से फायरिंग करने को प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। हर्ष फायरिंग और अवैध शस्त्रो के प्रदर्शन के रोकथाम के शासन की ओर से सरकुर्लर 2015 में जारी किया गया है। जिसमे में हर्ष फायरिंग की धटनाओ रोकने और शस्त्रो के प्रदर्शन के पर प्रभावी कार्रवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Related posts

कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला आरोपत पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अवैध तरीके से किडनी प्रत्यारोपित कराने वाले गिरोह के दो और बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

शातिर रितिक रोशन गैंग का 25000 रूपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,3 साल से थी पुलिस को तलाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x