Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही है प्रशासन का दायित्व: जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना ही प्रशासन का दायित्व और जिम्मेदारी होती है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में सभी एआरओ और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर ईवीएम की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया का पहला चरण सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए ईवीएम के आवंटन के पहले चरण का रेंडमाइजेशन किया गया है। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार रेंडमाइजेशन का उद्देश्य बिना किसी हस्तक्षेप के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। क्योंकि इस उद्देश्य के लिए समर्पित सॉफ्टवेयर द्वारा रेंडमाइजेशन किया जा रहा है।रेंडेमाइजेशन से पहले डीआईओ विपिन गोयल ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को रेंडेमाइजेकशन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। बैठक में जिला परिषद सीईओ सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, भाजपा से अश्विनी गुलाटी, आप पार्टी से नरेश सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने एक कांग्रेसी नेता के बड़े भाई के दामाद व पूर्व पार्षद के जीजा की अवैध दुकानों को किया सील-देखें वीडियो

Ajit Sinha

आजादी के योगदान में प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान हमेशा रहेगा स्मरणीय :कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट के इरादे से मालिक को गोली मारने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x