Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा थाना शहर बल्लभगढ़ को हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस थाना किया घोषित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:प्रत्येक वर्ष केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस थानों की निर्धारित पैरामीटर पर समीक्षा करके रैंकिंग तैयार की जाती है। इसी प्रकार वर्ष 2024 की समीक्षा में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ को हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस थाना घोषित किया है। जिस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस थाना शहर बल्लभगढ़ को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना बल्लभगढ़ को गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश का बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया है। जिस संबंध में आज 11 फरवरी को पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर IPS ने 7TH हरियाणा स्टेट लेवल रोड सेफ्टी क्विज कम्पटीशन 2024-25 के कार्यक्रम के दौरान पंचकूला में प्रबंधक अफसर निरीक्षक शमशेर सिंह थाना शहर बल्लभगढ़ को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस प्रदान किया है।

उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश के 2 थाने, थाना शहर बल्लभगढ़ फरीदाबाद व थाना रतिया फतेहाबाद का नाम गृह मंत्रालय में भेजने के लिए चयनित हुआ था। जिसमें समीक्षा उपरांत मापदंड के अनुसार थाना शहर बल्लभगढ़ का प्रस्ताव गृह मंत्रालय में भेजा गया था। गृह मंत्रालय विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के द्वारा प्रस्तावित किए गए थानों की विभिन्न मापदंड पर समीक्षा करके विभिन्न मापदंडों की रिपोर्ट जारी की गई। समीक्षा रिपोर्ट अनुसार थाना शहर बल्लभगढ़ ने सम्मन तामील कराने में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा पुराने अभियोगों के निपटारे के मामले में देश में 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने थाना शहर बल्लभगढ़ के पुलिसकर्मियों सराहना करते हुए बधाई दी है। 

Related posts

पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में ट्रेस किए 30 गुम हुए मोबाइल, इस साल अब तक 150 फोन बरामद कर मालिकों को लौटाएं

Ajit Sinha

पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर को नोटों से भरे बैग छीनने की कोशिश के सनसनीखेज मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

11 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन के आह्वान के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x