Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चरित्र पर संदेह रखते हुए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: चरित्र पर शक होने के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में लिप्त आरोपित पति को थाना सेक्टर -65 गुरुग्राम की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। मरने वाली महिला का नाम शालुन , उम्र 20 वर्ष है, इस संबंध में गत 29 जनवरी 2025 को मृतका बहन की शिकायत पर थाना सेक्टर -65 गुरुग्राम कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज पुलिस की एक टीम ने आरोपित पति अबरार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 28 जनवरी 2025 को थाना भोंडसी, गुरुग्राम में एक सूचना शालून नामक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में प्राप्त हुई, इस सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुँची और पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण करने उपरान्त शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया व मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। गत  29 जनवरी 2025 को मृतका की बहन ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी बहन शालून (उम्र-20 वर्ष) निवासी अलीनगर पालनी जिला बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) अपने पति के साथ सेक्टर-61, गुरुग्राम में किराए पर रहती थी। जिसकी तबीयत खराब होने के कारण मृत्यु हो गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई  की गई। उनका कहना है कि गत 31 जनवरी 2025 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि शालून (मृतका) की मृत्यु गला दबाकर की गई थी,जिस पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त केस में कल गत  01 फ़रवरी 2025 को मृतका के पति अबरार निवासीगण नांगल जाट जिला बिजनौर (उत्तर-प्रदेश) को गुरुग्राम से  गिरफ्तार किया गया। आरोपित से पुलिस पूछताछ से ज्ञात हुआ कि उसने (आरोपी अबरार) अपनी पत्नी (मृतका शालून) के चरित्र पर संदेह रखते हुए उसकी गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा केस में  नियमानुसार आगामी कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

गुरुग्राम :पति ने एक साथियों के सहयोग से अपने पत्नी पर चाकुओं से वार करके हत्या कर दी, पुलिस ने किया पति सहित दो को गिरफ्तार।

Ajit Sinha

भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन की गला घौंट कर इसलिए हत्या कर दी, कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी।

Ajit Sinha

“बुली बाई” मामले में आरोपित नीरज बिश्नोई ने किया खुलासा, किस तरह से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x