Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड निवासी राज कुमार बोले, शिकायत करने वाले शर्म करो, सुरक्षा के उद्देश्य से दीवार की ऊंचाई बढ़ाई है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मेरे इस बिल्डिंग में चार फ्लैट्स हैं जिनमें अपने परिवार के साथ लोग रहते है, उनकी पानी के मोटर लगे हुए है, जो कि अक्सर चोरी होती रहती है, यहां पर असामाजिक तत्वों के लोग शराब पीते है , और दीवार फांदकर अंदर आते है, नलों से टूटी व अन्य कीमती सामानों को चोरी कर ले जाते है। यह तो हर दूसरे-तीसरे दिन का हाल है। इसीलिए वह बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ा कर उसके ऊपर टीन की चादर डाली है। क्यूंकि अपने फ्लोर को सुरक्षित रख सके, और आने वाले गर्मी के मौषम में भीषण गर्मी के प्रकोप को कम कर सकें। इस बात की कुछ लोगों की इशू बना दी है अवैध रूप से दुकान बनाई जा रही है। ये तो सरासर झूठ,और बकवास है। ये कहना है ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर -1625, ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले राजकुमार का।

राज कुमार का कहना है कि यहां कुछ लोग निर्माणाधीन बिल्डिंग की फोटो को खींचकर सोशल मीडिया पर डालना, शिकायत करना,फिर ब्लैकमेल करना,यह खेल कब ख़त्म होगा, यह तो मेरे समझ से बाहर है। उनका कहना है कि वह ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-1625, ग्राउंड फ्लोर पर रहते है,इनके ऊपर पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल भी है। इन सभी फ्लैटों में लोग अपने परिवार के संग रहते है। उपरोक्त फ्लैट्स वालों के पानी के मोटर नीचे ग्राउंड फ्लोर पर ,बाहर का मतलब खुले में लगे होते है, को अज्ञात चोर अक्सर चुरा कर ले जाते है। कई बार देखा गया है उनके घर के बाहर शराब पी रहे होते है,यही वो लोग है जो अपने नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए घरों के प्रांगण से टूटी , मैनहोल ढक्कन व नाली के ऊपर लगे लोहे की जाली इत्यादि अन्य सामानों को चोरी कर ले जाते है। और परेशानियों से वह लोग जूझ रहे होते है। उस दौरान कोई भी पूछने के लिए नहीं आता है। अब वह सुरक्षा के उद्देश्य से जरा दीवार ऊंचाई क्या करवाई, लोग शिकायत करनी शुरू कर दी। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।

Related posts

जग की रचना करने वाले क्या क्या खेल दिखाते हैं, सिया राम हो जाती है और राम सिया हो जाते है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सातवीं क्लास की छात्रा के साथ उसी पडोसी शख्स ने किया जबरन बलात्कार, आरोपी शख्स अपना घर छोड़ कर फरार।

Ajit Sinha

दुल्हा (प्रधानमंत्री मोदी) व बारात (जनता) तैयार है, पर महामिलावटी गठबंधन के पास न तो दूल्हा न ही बारात है कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x