Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 7 आईएएस और एक आईएएस अधिकारी का तबादला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आई.ए.एस. और एक आई.आर.एस. अधिकारी के नियुक्ति व स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं। मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव रिपुदमन सिंह ढिल्लों को आदित्य दहिया के स्थान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा का मिशन निदेशक तथा स्वास्थ्य विभाग का सचिव लगाया गया है।सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के विशेष सचिव तथा निदेशक अजय सिंह तोमर को पार्थ गुप्ता के स्थान पर अम्बाला का उपायुक्त लगाया गया है।

यमुनानगर के उपायुक्त मनोज कुमार-1 को आई.आर.एस. अधिकारी विवेक अग्रवाल के स्थान पर हरियाणा कौशल विकास मिशन का मिशन निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक तथा विशेष सचिव लगाया गया है। अम्बाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मनोज कुमार-1 के स्थान पर यमुनानगर का उपायुक्त लगाया गया है।सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव प्रशांत पंवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कॉन्फेड के प्रबंध निदेशक राहुल नरवाल को अजय सिंह तोमर के स्थान पर सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक तथा सचिव विवेक अग्रवाल को रिपुदमन सिंह ढिल्लों के स्थान पर मौलिक शिक्षा विभाग का महानिदेशक तथा स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव लगाया गया है।महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी आनंद कुमार शर्मा को महेंद्रगढ़ के डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज आगामी नगर निगम चुनाव के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने एक और आतंकी, और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से अफीम की तस्करी करने के आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अधिक से अधिक वोट प्राप्त करने के लिए वोटर लिस्ट संभालना शुरू करें कार्यकर्ता: ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x