Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बदमाशों और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, दूसरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा की कोतवाली 24 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच सेक्टर 56 टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दोनों शातिर चोर और लुटेरे है और इनके कब्जे से जेवरात, तमंचा कारतूस, चाकू बाइक बरामद किया गया है। पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश की पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा के रूप में हुई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि उसके साथी शिवम को पुलिस ने कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा 56 टी पॉइंट के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति उधर से निकले। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया।

खुद को घिरा देख बाइक सवार एक बदमाश ने पुलिस की टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली बदमाश विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मौके से फरार उसके साथी शिवम को कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया है.डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों शातिर चोर और लुटेरे है और इन पर चोरी एवं लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज है। इनके पास से थाना सेक्टर 24 में दर्ज बीएनएस की धारा 304/317(२),3/5 सम्बन्धित कुल 31000 रुपए नगद एवं एक मंगलसूत्र, एक चैन, तीन अंगूठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल पीली धातु एवं पाजेब 10 जोड़ी, बिछिया 06 जोड़ी, एक कमरबंद सफेद धातु व आला नकाब एक सिंबल, तमंचा कारतूस, चाकू बाइक बरामद किया गया है. पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़: चीका थाना के एसएचओ जयवीर को रिश्वत की मांग करने के आरोप में स्टेट विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

साइबर क्राइम ने फर्जी वेबसाइट के जरिए नौकरी का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आज एक बिल्डर को खरीदारों से साढ़े 4 करोड़ ठगने के आरोप में किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x