Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: कार्यक्रम के चौथे दिन कश्मीरी युवाओं ने के अमूल बनास डेयरी उद्योग, वर्ल्ड स्ट्रीट दौरा किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद द्वारा आयोजित कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के चौथे दिन कश्मीरी युवाओं ने फरीदाबाद स्थित अमूल बनास डेयरी उद्योग का दौरा किया। उद्योग के डायरेक्टर वी.सी. जैन ने प्रतिभागियों के साथ उद्योग के कामकाज की संपूर्ण जानकारी सांझा कर युवाओं से संवाद किया। प्रतिभागियों ने यहां आधुनिक तकनीकों, विकास की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों ने सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शैक्षिक संस्थान का भ्रमण किया।

उन्होंने संस्थान के ध्यान कक्ष में मानवता व आपसी भाईचारे के विषय पर आयोजित सत्र एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिए। इस दौरान कश्मीरी युवाओं ने समृद्ध परंपरा और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को गहराई से समझा। तत्पश्चात युवाओं ने फरीदाबाद स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट का दौरा किया। यहां प्रतिभागियों ने राज्य की पारंपरिक हस्तशिल्प, संगीत और नृत्य को करीब से देखा।

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल युवाओं के ज्ञान का विस्तार होता है, बल्कि वे राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्व भी समझते हैं। प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर नित्यानंद यादव, करिश्मा, पुष्पेंद्र ठाकुर, विजयपाल, हिमांशु भट्ट, विजेता, राहुल, निशा, किरपण, देवानंद, सिद्धि और पुलिस विभाग से मोहित व पूजा सहित यूथ लीडर और प्रतिभागी युवा भ्रमण में शामिल रहे।

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने आज मंगलवार को हरियाणा प्रदेश में 32 जिला अध्यक्षों के नाम की लिस्ट जारी की है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तिगांव क्षेत्र में उत्तराखंडी समाज से किया कांग्रेस को जिताने का आह्वान 

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x