Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एबीपीओ, सीवन सहित 5 जूनियर इंजीनियरों को तुरंत प्रभाव से वर्तमान कार्यभार से किया मुक्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में मनरेगा से संबंधित प्रकाशित खबरों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एबीपीओ, सीवन सहित 4 जूनियर इंजीनियरों को तुरंत प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यभार से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उच्चाधिकारियों को इस मामले की जांच कर अनिमियतताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ अखबारों में जिला कैथल में मनरेगा से संबंधित खबरें प्रकाशित हुई, जिनमें भ्रष्टाचार का मामला उठाया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए एबीपीओ, सीवन  और सरस्वती हेरिटेज डिवीजन-3 के चार जूनियर इंजीनियर्स को तुरंत प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यभार से मुक्त कर उन्हें अपने-अपने निदेशालय/मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक को आदेश दिए गए हैं कि संबंधित मामले की जांच की जाए और कोई भी अनिमियतताएं पाई जाती हैं तो कानून/नियमानुसार उपयुक्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव के माध्यम से इस मामले की एक्शन टेकन रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाए।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने 5 हलका प्रभारियों और 34 हलका अध्यक्षों की घोषणा की।

Ajit Sinha

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने करवाया था गुरदासपुर शहर के बाहर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, 3 लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा के इतिहास में पहली बार 3 विधायकों को मिला सदन की कार्रवाई में सक्रिय भागीदारिता के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x