Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हाइलाइट्स

दिल्ली चुनाव में हरियाणा के 100 से अधिक नेताओं की लगेगी ड्यूटी : मोहन लाल बड़ौली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: बुधवार को चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा ने आगामी एक साल के कार्यक्रमों पर मंथन किया। यहां प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाया और उनके साथ होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की मौजूदगी में दिल्ली चुनाव में किन-किन भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई जानी है इस पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने साफ किया कि दिल्ली चुनाव में हरियाणा के लगभग 100 नेताओं की ड्यूटी लगेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को जब चुनाव का परिणाम आएगा तब हरियाणा की तरह ही दिल्ली में भी जलेबी बंटेगी। बड़ौली ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दुनिया की सबसे भ्रष्ट और झूठ बोलने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को गुमराह किया, इसलिए अब जनता का भी मन भाजपा की सरकार बनाने का बन चुका है। श्री बड़ौली ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के अंदर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला चल रहा है। जमीनी स्तर पर कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। संगठन पर्व के निमित  आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सीएम आवास पर भाजपा के जिला अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक हुई है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और योजना को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 43 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से 42 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन हमने उसे बढ़ाकर 50 लाख किया। श्री बड़ौली ने कहा कि जल्द ही हम 50 लाख के लक्ष्य को भी पूरा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार-पांच दिन में प्रदेश के 20 हजार 629 बूथों पर संगठन का काम पूरा हो जाएगा।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। हर बूथ पर 12 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए 2, सचिव, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, वट्सअप ग्रुप प्रमुख बनेंगे और टीम में 3 महिलाएं भी शामिल होंगी। बूथ और मंडल के चुनाव सरल पोर्टल पर अपडेट होने के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बड़ौली ने कहा कि संगठन पर्व के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने भी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्षों को बधाई दी है। संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा कि हम अटली जी का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं, इसलिए पूरे साल सुशासन के नाम से प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान को 75 वर्ष पूरे हो रहे है, इसलिए साल भर संविधान गौरव अभियान चलेगा।  बड़ौली ने कहा कि संविधान गौरव के नाम से चलने वाले कार्यक्रम सरकारी और संगठन के स्तर पर चलेंगे और इन कार्यक्रमों की जानकारी भी जिला अध्यक्षों को आज दे दी गई है।  पत्रकार के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद दिया और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। जनता के आशीर्वाद से नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आपसी झगड़ों में लगे हुए हैं, धरातल पर कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा योजनाएं बनाकर गरीब लोगों की मदद कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीब और कमजोर तबके के लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने का काम कर रहे हैं।दिल्ली चुनाव पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली चुनाव में जिम्मेदारियां दी गई है। हरियाणा के 22 नेताओं को दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारियां मिली है और दो-तीन दिनों में लगभग 100 नेताओं के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां दिल्ली चुनाव में लगेगी।

Related posts

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राज वोहरा के नेतृत्व में भाजपा ज़िला फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

Ajit Sinha

जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो और तुरंत चुनाव कराया जाए : चिदंबरम  

Ajit Sinha

हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, अपराधियों से डरकर पलायन कर रहे व्यापारी, कारोबारी – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x