Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:4 फरवरी से 11 फरवरी तक अम्बाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष एवं महिला (मिलिट्री पुलिस) की भर्ती


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आगामी 4 फरवरी से 8 फरवरी तक अम्बाला कैंट के खडगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी जो की प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे भाग ले सकते हैं। 

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसम्बर 2024 को जारी कर दिए गए हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in पर उम्मीदवार लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

इसी प्रकार से 9 फरवरी से 10 फरवरी तक इसी स्थल पर दिल्ली,हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इनके एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किये जायेगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अम्बाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं, ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से गुलाब सिंह नरवाल, मुख्य अभियंता को किया सस्पेंड 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरेरा ने लगाया 50 लाख रुपये का जुर्माना

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नागरिक अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी लम्बी लाइनों से निजात, “स्वस्थ हरियाणा”ऐप किया लांच – अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x