Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रोशन लाल अपने आप को बिजली निगम का जेई बताकर शिकायतकर्ता से लिया 62000 रुपए रिश्वत, पकड़ा गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ब्यूरो की रोहतक टीम ने आज सोनीपत जिला के खरखोदा में रोशन लाल को 57000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार रोशन लाल उसे बिजली निगम का जेई बताकर 62000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले में आरोपित के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। अनुसंधान जारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की एसपी अंशु सिंगला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्य करने के बदले में रिश्वत की मांग करता है तो उसे रिश्वत न दें और एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस मामले में अलग-अलग एंगल से विस्तृत जांच की जा रही है। इसमें संलिप्त सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या था मामला-
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके खेतों में सरकारी बिजली लाइन के खंभे लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में 31 दिसंबर 2024 को रोशन लाल उसके घर आया और उसने स्वयं को जेई बताया। आरोपित ने शिकायतकर्ता को दो चैक दिखाएं जिनकी कुल राशि 2,26,500 रुपये थी और कहा कि ये चैक तुम्हारे हैं, बिजली के खंबे लगाते समय तुम्हारी फसल का जो नुकसान हुआ है उसके मुआवजे के चैक हैं।

इस मुआवजे की राशि को उपलब्ध करवाने के लिए रोशन लाल ने शिकायतकर्ता से 62000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी को दी गई जानकारी के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई जिससे आरोपित रोशन लाल को 57000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता मिली। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई।

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मामले में जीरो टॉलरेंस के नीति अपनाते हुए काम किया जाएगा। इस बारे में ब्यूरो के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे गंभीरता से कार्य करें ताकि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने साइबर ठगों, आर्थिक अपराधी व संगीन अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई बारे की गोष्ठी। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की अहम बैठक।

Ajit Sinha

4500 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को जून 2021 तक के लिए सेवा विस्तार को स्वीकृति प्रदान कर दी है: अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x