Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हाइलाइट्स

पत्नी से परेशान एक 40 वर्षीय व्यापारी ने अपने मकान के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली – पुलिस जांच में जुटी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के मॉडल टाउन के कल्याण विहार में एक 40 वर्षीय शख्स ने अपने मकान के एक कमरे में पंखे से लट ककर आत्महत्या कर ली। मरने वाले शख्स का नाम पुनीत खुराना है,जो एक व्यापारी है। उसने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाई है। परिजन की माने तो पुनीत खुराना व उसकी पत्नी मोनिका पाहवा के बीच विवाद चल रहा था,और इन दोनों का अदालत में तलाक का केस भी चल रहा है। ये घटना 31 दिसंबर -2024 की शाम लगभग सवा चार की है। 

सम्बंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पुनीत खुराना के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया,और आज उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है,पुनीत खुराना आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी मोनिका पाहवा से मोबाइल फोन पर बात की थी। और एक लगभग एक घंटे की रिकॉर्ड की थी, जो अब पुलिस के पास है। 

40 वर्षीय पुनीत खुराना की कथित तौर पर आत्महत्या से मृत्यु हो गई, उनके परिवार ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया
मृतक की बहन का कहना है, ”मनिका पाहवा, उसकी बहन और माता-पिता ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया। लगभग 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुई प्रताड़ना का विवरण दिया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था।” ..”
दिल्ली: मृतक पुनीत की मां का कहना है, “वह (पुनीत की पत्नी) उसे प्रताड़ित करती रहती थी…मैं उसके लिए न्याय चाहती हूं।”

दिल्ली: कल शाम 4.18 बजे आत्महत्या की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने पर, पुनीत खुराना उम्र 40 वर्ष को बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ पाया गया, जिसके गले पर चोट का निशान था, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें बीजेआरएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मृतक का मोबाइल फोन और अन्य संबंधित सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: बिजली विभाग का जेई ₹85000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पडोसी महिला से बलात्कार, वीडियो बनाई, पति का अपहरण कर चलती गाड़ी में हत्या कर दी, उसके शव को दफना दिया, पकड़े गए।

Ajit Sinha

कपड़ा व्यापारी और उसके परिजन के ऊपर बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाई ताबड़ तोड़ गोलियां, 3 लोगों की हत्या, एक गंभीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x