Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:अवैध रूप से बनाई जा रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में आई दरार, लिंटन  खिसकने से पांच मजदूरों की फंसी जान,पुलिस ने बचाई।    



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी मार्किट में अवैध रूप से बनाई जा रही एक दो मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में दरार आने से नीचे खसकने से एकदम से हड़कंप मच गया। जिसमें कई मजदूर लोग फंसे हुए थे, को तुरंत मौके पर पहुंची खेड़ी पुल थाने की पुलिस ने (अर्थमूवर) हाइड्रा की मदद से फंसे हुए पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकला, जिससे पाँचों मजदूरों की जान बच गई। इस मामले में ओल्ड नगर निगम के एसडीओ विनोद सिंह का कहना है कि ये पुरानी बिल्डिंग है,और वैसे भी ये बिल्डिंग उनके यहां आने से पहले से बनाई जा रही है। ये हादसा आज सायं लगभग साढ़े 4 बजे की है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में स्थित बिहारी मार्किट में एक दो मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग है, जिसमें अचानक से दरार आने की वजह नीचे खिसकने से लगभग 20 -30 लोग फंसे हुए है। सूचना मिलते ही खेड़ी पुल थाने के एसएचओ सुरेंद्र तुरंत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और पाया कि नीचे उतरने वाली सीढ़ी पर मालवा गिरने की वजह से बंद है।

उनका तुरंत ऊपर से निचे आना संभव नहीं है, तो उन्होंने एक हाइड्रा क्रेन का इंतजाम किया , और दूसरी मंजिल पर फंसे हुए पांच मजदूरों को एक -एक करके हाइड्रा क्रेन की मदद से नीचे उतरा। जिससे मुश्किल में फंसे पांच मजदूरों की जिंदगी बच गई। अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीर में देखा जा रहा है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के सबसे नीचे के हिस्से में बेसमेंट, इसके ऊपर दो दुकानें हैं, और इसके ऊपर पहली और दूसरी मंजिल है जिसके बीच के हिस्से की  लिंटन में दरार आने से एकदम से खिसक गई है।

पिछले कई महीनों में बिहारी मार्किट में कई मार्किट व दुकानें अवैध रूप से बनाई गई है, जिसमें कुछ दुकानें भी चल रही है, कुछ दुकानें अभी भी खाली है, और इनमें कुछ दुकानें निर्माणाधीन है, क्या इस हादसे के बाद जिला प्रशासन जागेगा, कराएगी जांच, होगी निगम के सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ कोई कार्रवाई, जिनके मिलीभगत से अवैध दुकानें बनाई जा रही है, थी।  चलो आगे देखते है क्या होता है।          

Related posts

फरीदाबाद: लीज की दुकानों को फ्रीहोल्ड करने की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए आयुक्त से मिले व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

फरीदाबाद एचएसवीपी द्वारा विकास कार्य पूरे किए बिना प्लॉट की ई-नीलामी करना गंभीर चूक : हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की के बलात्कार करने का एक फरार आरोपित तीन साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x