Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डीएचबीवीएन के 801 सहायक लाइनमैन हुए पदोन्नत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:मंडल आयुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन के 801 सहायक लाइनमैन (ए एल एम) को लाइन मैन (एल एम) के पद पर पदोन्नति के आदेश हो गए हैं।मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता एच आर द्वारा जारी आदेश में 801 लाइनमैन की पदोन्नति के साथ ही उनके नियत कार्य स्थल पर उपस्थिति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नति में दक्षिण दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सभी ऑपरेशन सर्कल के तथा अन्य सहायक लाइन मैन शामिल हैं।

इसमें गुरुग्राम ऑपरेशन सर्कल एक के 12, सर्कल दो का 01,
हिसार ऑपरेशन सर्कल के 149,
भिवानी ऑपरेशन सर्कल के 110,

सिरसा ऑपरेशन सर्कल के 104,
फतेहाबाद ऑपरेशन सर्कल के 82,
जींद ऑपरेशन सर्कल के 81,
नारनौल ऑपरेशन सर्कल के 81,

फरीदाबाद ऑपरेशन सर्कल के 78,
रेवाड़ी ऑपरेशन सर्कल के 46,
पलवल ऑपरेशन सर्कल के 40
तथा अन्य 17 सहायक लाइन मैन शामिल हैं।
अधीक्षण अभियंता एचआर अनुपम कटियार ने बताया कि 28 अन्य नियमित सहायक लाइनमैन की भी प्रोबेशन अवधि पूर्ण होने के बाद पदोन्नति कर दी जाएगी।

Related posts

गुरुग्राम में भी बीजेपी की मेयर पद की उम्मीदवार राज रानी कांग्रेस की सीमा पाहुजा से बहुत आगे चल रही है।

Ajit Sinha

42 लाख रूपए के खोए हुए 210 मोबाइल फोन को तलाश कर असली मालिकों को सौपा,कहा थैंक यू।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर मो. अकील ने इंस्पेक्टर बिजेंद्र व उनकी टीम को 5 चोर पकड़,10 कार बरामद करने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x