Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ट्रक में महिला का अपहरण कर सुनसान जगह पर सामूहिक बलात्कार को अंजाम देने के आरोपित के साथ पुलिस की मुठभेड़-पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ट्रक में ड्यूटी से घर लौट रही महिला का अपहरण कर सुनसान जगह पर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की अपराध शाखा-30 की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में,अपराध शाखा 30 टीम की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, इसके बाद अपराध शाखा-30 की टीम ने आरोपित को धर दबोचा। साथ में पुलिस ने इसके दो और साथियों को धर दबोचा,जो बलात्कार के सनसनीखेज मामले में शामिल था। बलात्कार की ये सनसनीखेज मामला गत 23 दिसंबर-2024 की रात की है। और गत 24 दिसंबर-2024 को पीएस भूपानी में संगीन धाराओं में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 दिसंबर -2024 की रात को पीड़ित महिला अपनी ड्युटी के बाद अपने घर जा रही थी। जब वह ऑटो से उतरी तो पहले से ही खडे 3 व्यक्तियों ने पीडिता का अपहरण कर ट्रक में बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। शिकायत पर पीएस भूपानी में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा अपराध शाखा सेक्टर -30 की टीम को कार्रवाई के लिए नियुक्त किया गया। 48 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अपराध शाखा के इंचार्ज व निरीक्षक अनिल के नेतृत्व में अपराध शाखा टीम ने कल 25 दिसंबर-2024 को आरोपितों को काबू करने में सफलता हासिल की।

अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि चांदी वाला बाग, अमृता अस्पताल के पास आरोपित मौजूद है। जब टीम वहां पहुंची तो मौके पर आरोपित राकेश निवासी गांव नचौली को काबू कर लिया तथा आरोपित मुकेश निवासी शेरगढ़ किढारी, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश हाल चांदी वाला बाग, अमृता अस्पताल, फरीदाबाद, मौके पर देखकर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया, जो आरोपित के पास अवैध हथियार था, ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। अपराध शाखा टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी।

और आरोपित को काबू किया गया, उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे डॉक्टरों ने उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपित की स्थिति सामान्य है। मौके से देसी कट्टा बरामद किया जा चुका है।

आरोपितों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग ट्रक बरामद किया जाएगा। एक अन्य आरोपित राजकुमार निवासी गांव नचौली को भी गिरफ्तार किया है। अपराधिक रिकॉर्ड अनुसार आरोपित राकेश पर लडाई-झगडे का मामला दर्ज है। मामले में अनुसंधान जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश मेनिफेस्टो समिति की घोषणा की

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज लगभग 95 लाख रूपए की धनराशि के विकास कार्यों दी सौगात।

Ajit Sinha

आप आमिर हो तो क्या गरीबों से नफरत करोगें, अमीरी की वजन से गरीबों को कुचल दोगें, क्या यह गुंडागर्दी नहीं है -वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x