Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: बीसी-बी वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग के साथ सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड हुए आरक्षित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव  के मद्देनजर रविवार को लघु सचिवालय सभागार में ड्रा ऑफ लॉट के माध्यम से बीसी-बी वर्ग के पुरुष व महिला के साथ ही सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया। ऐसे में अब नगर निगम फरीदाबाद के सभी 46 वार्डों में से निर्धारित नियमानुसार वार्ड आरक्षित कर दिए गए हैं।

एडीसी साहिल गुप्ता द्वारा विधायक बड़खल धनेश अदलखा व सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ छोटे बच्चे से पर्चियां निकलवाकर वार्डों को निर्धारित नियमानुसार आरक्षित किया गया।एडीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि ड्रा ऑफ लॉट प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग-बी के लिए पुरूष वर्ग हेतु वार्ड 42 को व वार्ड नम्बर 7 को पिछड़ा वर्ग बी की महिला के लिए आरक्षित किया गया।

इसी प्रकार ड्रा प्रक्रिया से सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 4, 5, 8, 9, 11, 17, 25, 27, 31, 38, 39 व 43 को आरक्षित किया गया। एडीसी ने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारियों व निवर्तमान पार्षदों की उपस्थिति में पूर्ण ड्रा प्रक्रिया को पूरा किया गया है और वीडियोग्राफी करवाते हुए रिकॉर्ड में भी लिया गया है।

यह रहेगा नगर निगम फरीदाबाद के 46 वार्डों का प्रारूप :
वार्ड नंबर 01 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 02 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 03 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 04 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 05 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 06 पिछड़ा वर्ग ‘क’ की महिला से संबंधित सदस्य,
वार्ड नंबर 07 पिछड़ा वर्ग ‘बी’ की महिला से संबंधित सदस्य ,
वार्ड नंबर 08 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 09 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 10 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 11 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 12 अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्य,
वार्ड नंबर 13 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 14 अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्य,
वार्ड नंबर 15 सामान्य वर्ग,वार्ड नंबर 16 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 17 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 18 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 19 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 20 सामान्य वर्ग, 
वार्ड नंबर 21 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 22 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 23 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 24 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 25 महिला वर्ग के लिए, 
वार्ड नंबर 26 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 27 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 28 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 29 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 30 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 31 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 32 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 33 अनुसूचित जाति से सम्बंधित (महिला) सदस्य,
वार्ड नंबर 34 अनुसूचित जाति से सम्बंधित सदस्य,
वार्ड नंबर 35 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 36 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 37 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 38 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 39 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 40 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 41 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 42 पिछड़ा वर्ग ‘बी’ ,
वार्ड नंबर 43 महिला वर्ग के लिए,
वार्ड नंबर 44 सामान्य वर्ग,
वार्ड नंबर 45 अनुसूचित जाति से सम्बंधित (महिला) सदस्य और वार्ड नंबर 46 पिछड़ा वर्ग ‘क’ से संबंधित सदस्य।  

Related posts

कोरोना से लड़ते हुए हरियाणा पुलिस के एक और योद्धा ईएसआई गुरमेल सिंह का निधन, डीजीपी मनोज यादव ने जताया शोक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय आम महोत्सव। छोटा या बड़ा – आम सभी का खास।

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन चाहे तो वैष्णोदेवी मंदिर में बना सकता है कोविड सेंटर: जगदीश भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x