Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने ऑटो चालक सहित तीन लोगों को नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने के आरोप में किया गिरफ्तार, डीसीपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने ऑटो गैंगरेप के मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं इनमें से एक आरोपी को पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था और दो  आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। महिला थाना पुलिस ने बीते शनिवार के दिन एक थ्री -व्हीलर चालक सहित दो लोगों पर  एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज किया था।

डीसीपी वीरेंद्र विज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ऑटो चालक साहिल, चुन्नू उर्फ़ शाहिद व विनोद को गिरफ्तार किया हैं इनमें से दो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया हैं। उनका कहना हैं कि तीसरा आरोपी विनोद अपना गुनाह अभी कबूल नहीं कर रहा हैं पर उससे पुलिस अभी गहनता के साथ पूछताछ कर रहीं हैं। सवाल  के जवाव में एक आरोपी फरीदाबाद के मवई, कलकत्ता  व राजस्थान का रहने वाला हैं और यह सभी लोग फरीदाबाद में ऑटो चलाने का कार्य करते हैं। गौरतलब हैं कि बीते 13 जनवरी शनिवार की रात को एक नाबालिग लड़की ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह माता -पिता से मिल कर ऑटो से अपने घर लौट रहीं थी तो ऑटो चालक ने उसे खेत में बने  एक मकान में ले गया और वहां पर अपने एक और साथी को बुला लिया व वहां पर उन दोनों ने जमकर शराब पी और कोई दवाइयां भी खाली और उस दौरान उसे भी शराब पीने व दवाई खाने के लिए कहा पर उसने साफ़ मना कर दिया के बाद उन दोनों ने चाकू को  दिखा कर ,उसके साथ जबरन बलात्कार किया। डीसीपी वीरेंद्र विज का कहना हैं कि इस मामले में दो आरोपियों के बजाए तीन लोग आरोपी हैं और अभी इस प्रकरण की जांच की जा रहीं हैं।
  

Related posts

फरीदाबाद : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गांव झाडसैंतली से कंधावली की ओर जाने वाली सडक़ का शुभारम्भ किया।

Ajit Sinha

हरियाणा के स्कूलों, कालेजों, अस्पतालों सहित अन्य संस्थानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक बिजली लाइनें होंगी शिफ्ट-विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला !

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x