Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:देश का मुकुट है कश्मीर, इसकी शांति के लिए प्रयासरत लोगों को प्रणाम- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:गुरुग्राम के सेक्टर 51 में स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में “कश्मीर पीस लवर्स” की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुट है और शांति का प्रतीक है। आगे भी यह शांति अमन बना रहना चाहिए, इसके लिए प्रयासरत लोगों को मैं प्रणाम करता हूं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में आकर कश्मीर की एक सुखद तस्वीर सामने दिखाई दे रही है। इस दौरान कश्मीर की शांति के लिए प्रयासरत लोगों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस समारोह में अवार्ड प्राप्त करने वाले ऐसे सभी महानुभावों को मैं विशेषतौर पर बधाई देता हूँ जो “कश्मीर पीस लवर्स” के इस मंच पर सम्मानित हुए हैं। राज्यपाल ने अपनी कश्मीर यात्रा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि वहां बहुत प्राचीन मंदिर हैं। वहां के लोगों ने ऐसी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेज रखा है। यह बहुत हर्ष का विषय है।

सीएम के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने कहा कि “कश्मीर पीस लवर्स संस्था” का उद्देश्य हमारी संस्कृति को प्रस्तुत कर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि उन्हें कश्मीर यात्रा का मौका मिला।

इस दौरान विभिन्न प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए। सरकार भी ऐसी सांस्कृतिक विरासत के विकास में सहयोग कर रही ह.कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कश्मीर की शांति के लिए काम कर चुके विभिन्न पुरोधाओं को याद किया। ऐसे लोगों की याद में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। सूर्या गंजू ने गिटार वादन किया। कार्यक्रम में डॉ. राज नेहरू ओएसडी सीएम, गुरुग्राम विवि के प्रो. दिनेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

फसल अवशेषों व पराली के जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए है: डीसी नरेश नरवाल

Ajit Sinha

उम्मीदवार को मतदान के दिन केवल एक ही गाड़ी के प्रयोग, जिसमें  में ड्राइवर सहित 5 लोगों से ज्यादा के बैठने की अनुमति नहीं.

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 36 अप्रचलित कानून किए जाएंगे खत्म।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x