Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

युवती की बर्थडे पार्टी में भिड़े दो दोस्त, युवती को बचाने के दौरान चाकू लगने हुई एक की मौत, तीन दोस्त हिरासत में, पुलिस कर रही है जांच।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा 2 इलाके में स्थित अंसल गोल्फ लिंक सोसायटी में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा हुए दोस्तों में विवाद हो गया, जिसमें एक में दूसरे पर चाकू से वार कर दिया. घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है लेकिन इस मामले को लेकर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह तस्वीर मृतक यतिन शर्मा की है जो अलीगढ़ का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा में कैफ़े चलाता है एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि यतिन अपने साथियों के साथ एक महिला मित्र की बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा हुए थे. पार्टी के दौरान एक दोस्त चिराग चौधरी ने महिला मित्र के फोन पर व्हाट्सएप पर बातचीत देखी और महसूस किया कि वह किसी और के संपर्क में थी।

इस पर वह गुस्सा हो गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा, और उसने महिला का फोन तोड़ दिया और मारपीट की, और जैसे ही उसने उसपर हमला करने के लिए चाकू उठाया, यतिन शर्मा बीच बचाव करने लगा और इस दौरान उसकी छाती पर चाकू से जख्म हो गया, दोस्तों ने घायल अवस्था में उस युवक को यथार्थ अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।फिलहाल इस मामले की जांच एसीपी पवन कर रहे है, उनका कहना है कि तीन आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल  टोल की पर्ची के सहारे पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान,उसके 3 हत्यारों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

साइबर सेल, अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय नकली दवा निर्माण और आपूर्ति रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x