Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र तथा निजी व्यक्ति जिले सिंह पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला हिसार के एचटीएम पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह तथा निजी व्यक्ति जिले सिंह को ₹100000 की रिश्वत मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी जिले सिंह को ₹70000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। अनुसंधान जारी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह तथा निजी व्यक्ति जिले सिंह द्वारा शिकायतकर्ता को एचटीएम पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फसाने का डर दिखा कर उससे ₹100000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी जिले सिंह को 70000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष निष्पक्ष व पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। आरोपियो के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष का बिगुल फूंका- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

एसएचओ व जांच अधिकारी के नाम 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने पूर्व सरपंच को धर दबोचा।

Ajit Sinha

पुलिस और कार लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, लूटी गई कार और मोबाइल बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x