Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में खूनी संघर्ष में दो भाइयों सहित 3 लड़कों घोंपा चाकू, एक भाई की मौत, दूसरे की हालात गंभीर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: शौचालय की सफाई न करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई खुनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को तीन लोगों की चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान अवस्था में इलाज कराने के लिए तीनों लड़कोंको एम्स ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया , जहां एक लड़के की मौत हो गई , जिसका नाम सुधीर , उम्र 22 साल है, और दूसरे भाई प्रेम ,उम्र लगभग 19 -20 वर्ष  की हालात चिंताजनक है और दोस्त सागर का इलाज चल रहा है।

ये सनसनीखेज घटना दिल्ली के गोविंदपुरी, गली नंबर-6 की है। जानकारी के मुताबिक एक ही मकान की बिल्डिंग के नीचे -ऊपर रहते है। इस संबंध में पीएस गोविंदपुरी में  कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। और आरोपित भीकम सिंह , उनकी पत्नी मीना , तीन बेटे, संजय उम्र 20 साल, राहुल 18 वर्ष , और एक नाबालिग को हिरासत में पुलिस ने लिया है।   आगे पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है। ये सनसनीखेज घटना बीती रात लगभग साढ़े 12 बजे की है। 

Related posts

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है, किसी को न थकना है, न रुकना है, साथ आगे बढ़ना है – अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी का अजय उर्फ़ सोनू को नाइजीरियन नागरिकों को फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha

मोदी सरकार की सहमति से दूरसंचार कंपनियों ने जनता पर 34,824 करोड़ रू का बोझ डाला- सुरजेवाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x