Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला मित्र के सामने बेइज्जती करने पर उसने उस की गाड़ी जिप्सी मे आग लगा दी, तीनों आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सोमवार 2 दिसंबर को हिमांशु निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद ने थाना सेक्टर-31 में शिकायत देकर बताया कि 1/2 दिसम्बर की रात को समय करीब 12.30 बजे 3/4 अज्ञात व्यक्ति उसके घर के साथ लगते प्लांट के अंदर घुसे और प्लाट में अंदर खड़ी हुई उसकी गाड़ी जिप्सी को उन लोगों ने आग लगाकर जला दिया। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही थी। डीसीपी सेंट्रल उषा ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-31 के एसएचओ सुरेंद्र के नेतृत्व में टीम ने मामले में कार्रवाई  करते हुए तनूज, दीपांशु और पंकज उर्फ मन्नू निवासी एसजीएम नगर को काबू किया है। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि वारदात से 2/3 दिन पहले आरोपी तनूज अपनी महिला मित्र के साथ गाडी में शिकायतकर्ता हिमांशु के घर के सामने खड़ा था

जिसको हिमांशु ने घर के सामने खड़े ना होने बारे और उसको धमका कर वहां से भेज दिया। अपनी महिला मित्र के सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए तनूज ने अपने 2 साथी दीपांशु व पंकज के साथ मिलकर 1/2 दिसम्बर की रात को समय करीब 12.30 बजे शिकायतकर्ता के घर सेक्टर-31 के साथ लगते प्लॉट में घुसकर अंदर खडी जिप्सी में आग लगाकर भाग गए। उनका कहना है कि आरोपितों  के द्वारा वारदात के समय बिना नम्बर की मोटरसाइकिल का उपयोग किया था। मामले की जांच सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की गई परंतु सुराग नहीं लगा। जिसपर पुलिस द्वारा पुनः शिकायतकर्ता से प्रत्येक पहलू पर पूछताछ की गई जिसमें पता चला की घटना के 2 दिन पहले उसके घर के सामने खडी एक गाडी के चालक से शिकायतकर्ता की कहासुनी हुई थी। जिसपर पुलिस द्वारा उस गाडी का नम्बर प्राप्त करके आरोपियों तक पहुंचकर मामले को सुलझाया है। अपराधिक रिकॉर्ड से पाया गया है कि आरोपी पंकज के विरुद्ध एक हत्या का मामला भी दर्ज है। 

Related posts

कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने मीठे पानी की छबील लगााकर लोगो को मीठा पानी और फल वितरित किए ।

Ajit Sinha

डायल 112 बनी वरदान, 10 मिनट में जहर पीडि़त महिला को पहुंचाया अस्पताल, मिला जीवन दान- एसपी  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आदर्श आचार संहिता लागू है, अपने अपने लाइसेंसी हथियारों को संबंधित थाने में तुरंत जमा कराएं -ओ पी नरवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x