Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया,किसानों की पुलिस से धक्का-मुक्की, बसों भरकर डिस्टिक जेल भेजा-वीडियो।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 95 स्थित दलित प्रेरणा केंद्र पर उसे समय अचानक हड़कंप मच गया,  जब भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे किसानों को जबरन उठा कर हिरासत ले लिया और बसों में भरकर गिरफ्तार कर लुक्सर जेल पर भेज दिया है. इस दौरान पुलिस और किसानों में धक्का मुक्की भी हुई है. जिसके बाद पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है। उनकी गाड़ियों को भी धरना स्थल से हटा दिया गया है।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी संख्या में पीएससी और पुलिस बल ने दलित प्रेरणा स्थल को घेर लिया पुलिस अपने साथ बस भी लेकर आई थी और फिर किसानों को पकड़ कर बसों में भर लिया इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी वृद्ध महिलाओं को जबरदस्ती गाड़ियों में बैठती हुई दिखाई दी। किसान नारेबाजी कर रहे थे उनका कहना था कि मैं दोबारा इसी स्थल पर आकर धरना देंगे.भारतीय किसान यूनियन डकैती के नेता पवन खटाना का कहना है कि पुलिस प्रशासन किसानों पर दबाव डालकर समझौता करने के फिराक में है। उनका कहना है कि प्रशासन की मनसा ठीक नहीं लग रही है पुलिस प्रशासन ने गांव में पुलिस फोर्स लगा रखी है और कई किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर रखा है. कुछ लोगों को थाने पर भी बिताया गया है। किसान नेताओं का कहना है कि ऐसे दबाव में हम वार्ता नहीं करेंगे,  हम यहां जेल जाने के लिए आए हैं पुलिस प्रशासन बल पूर्वक धरने को समाप्त करने पर लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में बीएनएस की धारा 163 लगी हुई है (पूर्व की धारा 144) जिसके उल्लंघन पर किसानों को गिरफ्तार किया गया.

Related posts

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समग्र प्रगति में तेजी,मिलेगा सब्सिडी का लाभ,सोलर पैनल से उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत होगी।

Ajit Sinha

एप के जरिए कार को अनलॉक कर चोरी करने वाले एक अंतर राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश- देखें वीडियो 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस पार्टी के हंगामे के बाद राहुल,प्रियंका गांधी सहित 5 लोगों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की इजाजत मिली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x