Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रेन में आग लगने से मची अफरा-तरफी, कोई हताहत नहीं। 


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माणाधीन साइट पर एक बड़ा हादसा हुआ जब साइट पर काम कर रही एक क्रेन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तरफी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है न कोई घायल हुआ है.  

आग लगने के कारण के बारे में अभी तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सीएफओ का कहना है, आग लगने की जानकारी डायल 101 पर दी गई थी. फायर की दो यूनिट मौके पर भेजी गई थी, लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन के लोगों आग पर काबू पा लिया था. आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है न कोई घायल हुआ है.  जेवर पुलिस के प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में कोई शिकायत दी जाएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का फैसला किया है। आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।।

Related posts

फूड डिलीवरी करने के आड़ में रेकी कर घरों में चोरी करने वाले दो होम डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Ajit Sinha

नोएडा–ग्रेटर एक्सप्रेसवे पर टेम्पो से स्टंट करने वाले एक आरोपित गिरफ्तार, टेम्पो बरामद

Ajit Sinha

100000 रूपए का इनामी व कुख्यात बदमाश कपिल मुठभेड़ में हुआ ढेर ,तीन प्रदेशों में 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x