Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध के विरोध, ने मिलकर देवरानी की जहर खिला कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में जेठानी गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:देवर -भाभी के बीच अवैध संबंध थे, के विरोध करने पर देवर ने अपनी पत्नी मीनू की जहर खिला कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आज आरोपित मृतका की जेठानी को आईएमटी पुलिस चौकी टीम ने गिरफ्तार किया है, जिसका नाम राजरानी है, को पुलिस ने आज गांव नीमका से गिरफ्तार किया है, जबकि मृतका मीनू के पति विकास को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आज आरोपित राजरानी को अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 17 नवम्बर को निधि निवासी गांव नीमका तिगांव ने एक शिकायत पुलिस चौकी आईएमटी फरीदाबाद में दी जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मीनू की शादी विकास निवासी नीमका के साथ वर्ष 2016 में हुई थी। वह भी विकास के भाई आकाश के साथ विवाहित है। विकास व उसकी भाभी राजरानी से अवैध संबंध हैं जिस बारे मीनू विकास को मना करती रहती थी। परन्तु विकास नहीं माना और गत 16 नवम्बर को राजरानी से मिलने गया था जिसपर मीनू ने विरोध किया तो विकास ने मीनू के साथ मारपीट की। गत 17 नवम्बर-2024 को राजरानी सुबह मीनू घर आई जहां पर मीनू का पति विकास भी था। दोनों मीनू को पकड़ कर कमरे में ले गया जहां कमरे में विकास व राजरानी ने मीनू को जहर दे दिया,मीनू की अस्पताल में इलाज के दौरान गत 17 नवम्बर को ही मृत्यु हो गई।उनका कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपित पति को गत 19 नवम्बर गिरफ्तार किया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला राजरानी (35) को नीमका गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित महिला को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले 3 बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने नकली कॉल सेंटर चलाने वाले एक गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

पत्नी से मिलने के लिए किया उसके पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बच्चा सकुशल बरामद ,आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x