Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एडीजीपी सौरभ सिंह ने आज फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल लिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार आज आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह ने संभाल लिया है। आज कार्यालय पहुंचने पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा उनको गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह साऊथ रेंज रेवाड़ी से हुए तबादले के बाद फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त हुए है। नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह

1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। अपने इस 26 वर्ष के कार्यकाल के दौरान नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे। उन्होंने जिला फतेहाबाद, भिवानी, झज्जर, सिरसा, रोहतक व जींद में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दी। इस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरुग्राम व पुलिस अधीक्षक यातायात भी नियुक्त रहे। पुलिस महानिरीक्षक होते हुए उन्होंने पुलिस कमिश्नर पंचकूला, IG STF, IG CRIME, IG SECURITY, IG IRB जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी है। बेहतर अनुसंधान कार्य व सेवाओं के लिए वर्ष 2018 में उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। अक्टूबर 2024 में वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पदोन्नत हुए हैं।
पदभार ग्रहण करने उपरांत नवनियुक्त पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध व अन्य पहलुओं के बारे सामान्य चर्चा की। नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह, IPS ने पदभार संभालने के बाद कहा कि जिला फरीदाबाद एक औद्योगिक नगरी है जो दिल्ली व गुरुग्राम से लगती है। जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखना, महिला सुरक्षा, कमजोर वर्ग का सहयोग करना व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता होगी। उन्होने आगे कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करके सेवा भावना से पुलिस द्वारा कार्य किया जाएगा। जनता की किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद में अपराध को नियंत्रित करना भी पुलिस की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

एनआईटी स्थित महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से शुरू हुई नवरात्रों की पूजा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कोठी मालिकों द्वारा 17 वर्षीय नौकरनी से बलात्कार, छेड़छाड़ करने व तनखाह का पैसा हड़पनें का सनसनी खेज मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सिंह राजपूत सिंह केस: फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x