Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकडा, 7 छात्र अरेस्ट -वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 110 में स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में रैगिंग का विरोध करने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सम्बंधित थाने की पुलिस हरकत में आई है और रैगिंग में शामिल 7 छात्रों को गिरफ्तार किया है। एक महीने पुराने इस मामले को विश्वविद्यालय प्रबंधन आरोपी छात्रों को निलंबित कर दबा दिया था।
घटना का करीब दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक अन्य छात्र के कमरे में घुसते हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सीनियर छात्रों द्वारा वीडियो में गाली गलौज भी की जा रही है। कमरे के अंदर और बाहर करीब 40 छात्र जमा हैं। कुशीनगर के आदर्श त्रिपाठी ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन की थी. लेकिन कोई कार्रवाई  नहीं हुई, हालांकि विश्वविद्यालय प्रबंधन आरोपी छात्रों पर कार्रवाई करने की बात कही है और छात्रों को निलंबित किया गया. लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी. थाना सेक्टर 39 थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित या विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की शिकायत अभी तक लिखित तौर पर थाने में नहीं दी है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल 7 आरोपी छात्र 1.हर्षवर्धन शर्मा, अर्चित तिवारी, विशाल मिश्रा, दीपांशु वर्मा, पीयूष कुमार, विक्रम कुमार और सुमित यादव को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है.

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो , गुरुग्राम की टीम ने आज देवेंद्र जमादार को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्यार में बाधा बने पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर चाकू से गला काट कर बेहरमी से हत्या कर दी -हिरासत

Ajit Sinha

कार में रिश्वत का पैसा लेकर फरार हुए दिल्ली पुलिस का एक हवलदार गजेंद्र सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x