Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में फरार हुआ बदमाश जितेंद्र, मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा की कोतवाली फेस-2 पुलिस ने बीते 5 नवंबर को हुई मुठभेड़ में फरार चल रहे बदमाश जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, उसके पैर में गोली लगी है,उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 26 सौ नगद रुपए बरामद किए हैं।पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली से घायल जितेंद्र को, पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि घरों में चोरी करने वाले गैंग के पुलिस की 5 नवंबर को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था, जबकि जितेंद्र मौके से फरार हो गया था.जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी.डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि आज सुबह जब पुलिस की टीम एल्डिको चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी, इस दौरान फरार आरोपी जितेंद्र को आता देख उसे रोकने के लिए इशारा किया, तो वह सर्विस रोड से होते हुए नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जेपी फ्लावर की ओर भागने लगा. रास्ते में एटीएस तिराहे पर लगी चेकिंग टीम द्वारा आगे से आकर बाइक रोकने का प्रयास किया, उसने तो उसने बाइक घुमाने का प्रयास किया. लेकिन बाइक फिसल गई. अपने आप को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग और वह घायल होकर गिर पडा, पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके आपराधिक के इतिहास और अन्य जानकारी हासिल करने में पुलिस जुटी है।

Related posts

तिगांव व्यापारी ने कहा जितना पैसा चाहिए दे दूंगा पर मुझे मत मारों, पलंबर ने चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी, अरेस्ट

Ajit Sinha

धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने व धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पंचायती राज विभाग की क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x