Athrav – Online News Portal
पंचकूला

ट्राईसिटी में पहली बार प्रदर्शित होगा बाबा श्याम के जीवन पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: गोपाष्टमी एवं बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर 9 नवंबर को बाबा खाटू श्याम जी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन माता मनसा देवी गौधाम में प्रदर्शित किया जाएगा। उत्तर भारत में पहली बार पंचकूला धर्म नगरी में मुंबई के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के बारे में अपनी कला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। माता मनसा देवी गोधाम में पंचकूला गौशाला ट्रस्ट, श्री श्याम सहारा परिवार, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट एवं कृष्ण कृपा परिवार द्वारा आयोजन करवाया जा रहा है। पंचकूला गोधाम के प्रधान एवं महापौर कुलभूषण गोयल ने संस्थाओं की बैठक ली। प्रबंधक कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार बाबा श्याम के जीवन पर आधारित महानाट्य “हारे के सहारे बाबा खाटु श्याम हमारे “का मंचन किया जाएगा। महाभारत फेम ऋषभ शुक्ला जिन्होंने महाभारत में भगवान कृष्ण का अभिनय किया था वहीं अपना अभिनय दिखाने के लिए भगवान श्री कृष्ण की भूमिका में आ रहे हैं। यह कार्यक्रम श्याम बाबा के जीवन पर आधारित महा नाटक श्याम बाबा की लीला का भव्य मंचन 9 नवंबर को शाम 6 बजे दिखाया जाएगा। महान नाट्य में श्याम बाबा की लीला जन्म से लेकर उनके शीश के दान करने की पूरी महिमा तथा वर्तमान में खाटू में अवतार लेने के वृतांत को दर्शाया जाएगा इस कार्यक्रम में संगीत पद्मश्री सुरेश वाडेकर जी और सुरभि गुप्ता करेंगे। आवाज महाभारत के मुकेश खन्ना देंगे। कार्यक्रम के निर्माता योगेश अग्रवाल, नाट्य रूपांतरण एवं परिकल्पना एवं निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया हैं। कुलभूषण गोयल ने बताया कि श्री कृष्ण की भूमिका में ऋषभ शुक्ला एवं मुंबई फिल्म इंडस्ट्री एवं टीवी जगत के सम्मानित कलाकार भाग लेंगे।मंच पर बाबा श्याम की भूमिका में मोहित जोशी, भगवान कृष्ण की भूमिका में ऋषभ शुक्ला, घटोत्कच की भूमिका में सुनील चौहान मोरबी की भूमिका में पूनम प्रसाद, जगदंबा की भूमिका में अति उत्तम, भीम की भूमिका में अमृतानंद, नारद की भूमिका में अनंत अंकुश, शिव की भूमिका में सौरभ पांडे ,अग्नि देव शंकर विजय ,ब्राह्मण की भूमिका में अविनाश पांडे, शिकारी वासुकी की भूमिका में काशीनाथ रेपलेंद्र, सुमित दर्ददुआ विनीत भूमिका में आगे डांस ग्रुप मनीष विनीत सागर प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर पंचकूला गोधाम के कुसुम कुमार गुप्ता, डा. नरेश मित्तल, भूपिंद्र गोयल, दीपक बंसल, प्रदीप गर्ग, सुरेंद्र गोयल, विनीत जैन, राकेश गोयल, सुरेंद्र सिंगला, अजय जैन, कृष्ण नंदा, गोल्डी जिंदल, दीपक गोयल, मोहित सिंगला भी उपस्थित रहे। 

Related posts

सहेली के मामा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस की साइबर सेल ने इस साल अब तक खोए हुए 132 मोबाइल ट्रेस कर असल मालिक को लौटाए

Ajit Sinha

आईटी पार्क पंचकूला में हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 85 पकड़े गए, कई लड़कियां शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x