Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम में आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने आयुक्त का पदभार संभालते ही यहां आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता की तथा पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स, विकास शुल्क, सफाई, कचरा उठान से संबंधित शिकायतों का मौके पर भी समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था तथा उत्तरदायी प्रशासन उनकी प्राथमिकता सूची में है। इसके साथ ही नगर निगम की योजनाओं व कार्यों में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाले शिकायतकर्ताओं को उस शिकायत से संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर जरूर उपलब्ध करवाएं, ताकि शिकायतकर्ता संबंधित से शिकायत के समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में और अधिक तेजी से कार्य किया जाएगा। वे स्वयं लगातार फील्ड विजिट करेंगे तथा आमजन से मिलकर समस्याओं का समाधान करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 22 अक्टूबर से प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः: 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक आयोजित हुए समाधान शिविरों में कुल 430 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 163 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इसके अलावा, 7 ऐसी शिकायतें भी प्राप्त हुई थी, जो नगर निगम गुरुग्राम से संबंधित नहीं पाई गई। शेष लंबित 260 शिकायतों के समाधान की समय सीमा निर्धारित करके शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया गया है क्योंकि उक्त शिकायतों के समाधान में समय लगना है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आयोजित समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी शिकायतों का समाधान तुरंत ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शिकायतकर्ता हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस अनूठी पहल की लगातार सराहना कर रहे हैं।

Related posts

गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात:एचएसआईआईडीसी एजेंसी करेगी गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल का निर्माण।

Ajit Sinha

राजनीति में चापलुसी से नहीं, काम करने से बढ़ता है कद: विनोद तावड़े

Ajit Sinha

उपायुक्त अमित खत्री ने विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर सीबीआरई द्वारा आयोजित वॉक फॉर ए विश-वॉकाथोन को हरी झंडी दिखाई 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x