Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में रेस्टोरेंट्स और फ़ूड आउटलेट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एरोसिटी में फूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे संचालन की अनुमति दी जाएगी। अब दिल्ली एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में रेस्टोरेंट-फूड आउटलेट्स 24 घंटे खुले रहेंगे। प्रस्ताव को सीएम आतिशी से मंजूरी मिल गई है। यह कदम दिल्ली के राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। वर्तमान में, दिल्ली, एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहाँ राजस्व बढ़ाने की बहुत सी संभावनाएं है और इस निर्णय के बाद लाइसेंस फीस के जरिये राजस्व में वृद्धि देखने को मिलेगी।

इस बाबत प्रस्ताव दिया गया था कि दिल्ली एयरपोर्ट के पास एरोसिटी में स्थित फूड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जाए, जिससे सरकार का राजस्व बढ़ सके। बता दे कि, गुरुग्राम में रेस्तरां को अतिरिक्त शुल्क के बदले देर तक खुला रखने की अनुमति है, जिससे वहां का राजस्व बढ़ता है। साथ ही एयरोसिटी में मौजूदा कुछ 4-स्टार और उससे ऊपर के होटल पहले से ही 24 घंटे खुले रहते हैं। इसी तर्ज पर राजस्व बढ़ा ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट स्थित एयरोसिटी में फूड आउटलेट्स -रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने की तैयारी चल रही है। एरोसिटी क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने और 24×7 संचालन से न केवल पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। ऐसे में एरोसिटी के रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जाए, इस प्रस्ताव की सीएम आतिशी से मंजूरी मिल गई है।

Related posts

6 करोड़ रूपए के सोना , चांदी और हीरे के साथ तीन पढ़े -लिखे डकैतों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

डकैती के दौरान एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, बलात्कार करने के मामले 20 साल की सजायाप्ता,अपराधी 14 सालों के बाद पकड़ा गया।  

Ajit Sinha

देश में पहली बार 450 कलाकारों को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुति की योजना दिल्ली में शुरू हुई : उप मुख्यमंत्री  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x