Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हेलमेट पहनने से बाइक सवारों को सड़कों पर आने वाले कई मुश्किलों से बचाता हैं, पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : जिला पुलिस प्रशासन द्वारा आज गांव सिकरी में हेलमेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होनें बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को 50 से अधिक हेलमेट बांटें। जिसमें 40 पुरुष व 10 महिलाओं को हेलमेट दिए गए।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी का कहना हैं कि बिना हेलमेट के सड़कों पर बाइक और स्कूटी चलाना चालकों के लिए काफी खतरा हैं और कानूनी तौर पर भी जुर्म हैं। इसका एहसास बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को उस वक़्त होता हैं जब उसके साथ सड़कों पर कोई हादसा हो जाता हैं और उसके सिर में लगी गहरी चोट के कारण उसकी मौत हो जाती हैं। उनका कहना हैं कि जब बाइक सवारों के साथ कोई अनहोनी होती हैं उसमें उसका शारीरिक नुक्सान होता  हैं उसका सीधा असर उससे से जुड़े बाकी के परिजनों पर पड़ता हैं। इस वजह से  जब भी सड़कों पर बाइक और स्कूटी चलाएं उस वक़्त अपने सिर पर हेलमेट जरूर पहनने। यह आपके अपने सुरक्षा के लिए हैं। उनका कहना हैं कि हेलमेट पहनने से बाइक सवारों को सड़कों पर कई मुश्किलों से बचाता हैं।

Related posts

रिटायर्ड सरकारी अफसरों ने बनाया एनजीओ,एनजीओ का नाम रखा गया है “पब्लिक राइट्स प्रोटेक्शन फोरम”

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक स्थान ऐसा हैं जहाँ पर अलग -अलग किस्म के सैकड़ों पक्षियों को देख सकतें हैं, देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला सरपंच के पति बिल्लू ने पलवली गांव में गोली मार कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी, 8 लोग जख्मी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x