Athrav – Online News Portal
नोएडा

युवक ने 14वी मंज़िल से कूद कर आत्महत्या करने का किया प्रयास टावर निवासियों ने कैसे बचा ली जान.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 74 स्थित सुपरटेक केप टाउन में एक युवक ने आज 14वी मंज़िल से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था,टावर निवासियों ने ये देख कर तत्परता से वहां पहुंच उस की जान क बचा लिया. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर -113 पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवक सुपरटेक केप टाउन टावर के 14 मंजिल से नीचे कॉमन एरिया में कूदने का प्रयास कर रहा है.  वह छज्जे को पकड़ कर लटका हुआ है.  यह देख वहां हड़कंप मच गया और लोग उसे ऐसा नहीं करने के लिए चिल्लाने लगे. कुछ लोगों ने तत्परता से 14वीं मंजिल पर पहुंचे और युवक को बाहों में भर कर ऊपर खींच लिया जिससे उसकी जान बच गई।

लोगों के इस प्रयास की काफी सराहना की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच से पता चला है कि 21 साल का युवक मानसिक बीमारी से ग्रस्त है.  वह और उसका परिवार 6 महीने पहले इसी टावर में किराए पर रहते थे.  इस समय में सेक्टर 41 में रह रहे हैं। आज यह युवक परिवार वालों को बिना बताए केप टाउन आ गया और 14वी मंजिल पर पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा. उसे लोगों द्वारा बचा लिया गया. और उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है.  परिजनों का कहना है कि योग मानसिक रूप से बीमार है जिसका इलाज चल रहा है।

Related posts

सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वाहन को पार्क करने को लेकर हुए विवाद में रेजिडेंस के साथ गाली-गलौज और डंडे से पीटा-वीडियो वायरल।

Ajit Sinha

पहले ऑनलाइन दोस्ती, फिर महंगे विदेशी गिफ्ट का झांसा देकर लगभग 1000 महिलाओं से ठगी, 7 विदेशी सहित 8 अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में दो लाख का इनामी बदमाश मारा गया, पलवल में लूटपाट और नाबालिक लड़के के साथ दुष्कर्म किया था-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x