Athrav – Online News Portal
नोएडा

सेक्टर 27 में भीषण आग, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 27 में मंगलवार देर रात एक मकान में लगी भीषण आग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। आग की शुरुआत मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगे बिजली के बोर्ड से हुई और घर में रखे पटाखों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे हालात और बिगड़ गए।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर सेक्टर- 20 थाना पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि आग सेक्टर-27 स्थित चार मंजिला मकान के प्रथम तल पर लगी थी। आग लगते ही फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए, लेकिन सेकेंड फ्लोर पर रह रहीं दो महिलाएं धुएं के कारण बेहोश हो गईं।सर्च अभियान के दौरान सेकेंड फ्लोर पर रह रही गोरखपुर निवासी श्वेता सिंह और उनकी चचेरी बहन नम्रता सिंह धुएं से अचेत अवस्था में पाई गईं। तुरंत दोनों को पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान श्वेता सिंह की मौत हो गई। नम्रता सिंह की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

Related posts

परिवारिक कलेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर उसे बोरी में भरकर यमुना नदी में फेंका।

Ajit Sinha

गुब्बारानुमा एलियन को देख लोगो में मचा हड़कंप, विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है-जरूर देखें

Ajit Sinha

शादी-पार्टी की बची बीयर चोरी कर बेचने वाले तीन आरोपित पिक-अप वाहन सहित गिरफ्तार, 21 पेटी बीयर बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x