Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बुढ़ापे के प्यार का हुआ खौफनाक अंत, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाला प्रेमी पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
बुढ़ापे के प्यार का हुआ खौफनाक हुआ अंत,सलारपुर गांव में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हुए हत्यारोपी प्रेमी को कोतवाली 39 पुलिस ने सोमवार रातगिरफ्तार कर लिया। आरोपित  को सेक्टर-37 के बस अड्डे से दबोच लिया। मृतक महिला की पहचान बदायूं के चिल्ला निवासी छोटेलाल प्रेमा कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चुन्नी को बरामद किया है। पुलिस के गिरफ्त में खडे आनंद कुमार, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा का भरा पूरा परिवार होने के बावजूद अपने दोस्त की पत्नी से प्यार कर बैठा, दोनों के संबंधों का पता जब पति छोटे लाल को चला तो वह उसे लेकर बदायूं चला गया। प्रेमा के प्रेम दीवाना आनंद बदायूं पहुंचा और प्रेमा को भागा लाया. प्रेमा के बच्चे गांव में ही रह रहे थे। कई जगह ठिकाने बदलने के बाद 27 नवंबर को आनंद ने सलारपुर गांव स्थित अभय सिंह के मकान में किराए  पर कमरा लिया और सप्ताह में कुछ दिन आनंद अपने परिवार के साथ रहता तो कुछ दिन प्रेमा के साथ रहता।एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस बीच आनंद की पत्नी को जब पति के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो उसने यह बातें उसके भाई और बहनोई को बता दी। फिर परिवार में पंचायत हुई, पंचायत में तय हुआ कि आनंद अब प्रेमा के साथ नहीं बल्कि परिवार के साथ ही रहेगा। जब आनंद ने यह बात प्रेमा को बताई तो शादी की जिद करने लगी। 25 सितंबर को आनंद और प्रेमा के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान आनंद ने प्रेमा की गला दबाकर हत्या कर दी और बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। कमरे से बदबू आने पर मकान के केयरटेकर लाला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे सोमवार को  गिरफ्तार कर लिया। आरोपित  को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कनिष्ठ अभियंता प्रदीप को 70000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बसपा नेता के बेटे राहुल की गोली मारकर हत्या दोस्त ने इस लिए की थी,क्यूंकि वह उसकी बहन पर गलत नजर रखता था।

Ajit Sinha

कौन बनेगा करोड़पति से 25 लाख का इनाम निकला हैं के नाम ठगी करने वाले तीन ठगों को साइबर क्राइम ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x